कोरोना संकट में जन सहयोग मे जुटा कायाकल्प

पाटन. कायाकल्प ग्रामीण लोक कल्याण समिति पाटन कोरोना संकट में गरीबो, मजदूरों एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए नगरपंचायत पाटन मे 100 किलो चाँवल, 30किलो आलू 1100/-रुपये मुख्यमंत्री राहतकोष मे सहयोग प्रदान किया है। समिति द्वारा नगर में 500मास्क निःशुल्क वितरण किया गया है। कायाकल्प समिति ने नगर पंचायत अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप को उक्त दान भेट किये जिसे जरूरतमंद लोगों को दिया जायेगा ।समिति की ओर से वेदनारायणवर्मा, महेन्द्र वर्मा, योगेश्वर वर्मा एवं दिनेश मिश्रा उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *