कोरोना संक्रमण रोकने में निरंतर प्रयासरत कायाकल्प समिति

पाटन.कायाकल्प ग्रामीण लोक कल्याण समिति पाटन कोरोना संक्रमण के बचाव में समाज सेवा के लिए शासन द्वारा आदेश जारी हुआ तब से निरंतर लोगों में संक्रमण से बचाव हेतु जन-जागरण अभियान तथा लगातार निःशुल्क मास्क वितरण में लगा हुआ है। ग्राम रेंगाकठेरा, झाड़मोखली , करेला, बीजाभाठा, खर्रा एवं पाटन नगर में कुल 2100 मास्क निःशुल्क वितरण कर चुका है। समिति के अध्यक्ष वेदनारायण वर्मा ने बताया कि इस अभियान में रेंगाकठेरा सरपंच चन्द्रशेखर वर्मा , करेला सरपंच श्रीमती लेखनी वर्मा तथा बीजाभाठा सरपंच रामनाथ साहू ने इस अभियान में पूर्णतः सहयोग प्रदान किया है। समिति के सक्रिय सदस्य महेन्द्र वर्मा, योगेश्वर वर्मा,मनोज साहू, कृष्णकुमार बिजौरा ,नीतु साहू, आरती यादव,मंजू मिश्रा, गिरजेश्वरी वर्मा,शैल यादव आदि द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *