भिलाई. नगर निगम भिलाई के पार्षद लक्ष्मीपति राजू फ़ोन पर सूचना प्राप्त होने पर बुजुर्गों की दवाई उनके घर तक पहुँचाई जा रही है। कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे अधिक बुर्जगों और बच्चो में पाई गई है। यह वायरस बुजुर्गों लिए सबसे ज़्यादा घातक है, इस बात की गंभीरता को देखते हुए कोई भी बुजुर्ग अपने घरों से नही निकले उनको उनकी दवाइयां उनके डॉक्टर से लिखाकर एवं मेडिकल से मंगवाकर घर पार्षद द्वारा उनके घरों तक पहुँचाया जा रहा है।
कोरोना महामारी के चलते निर्मित लॉक डाउन की विषम परिस्थिति मे महिलाओ को सेनेटरी पैड, मास्क व सेनेटाइज़र का वितरण किया गया। साथ ही भिलाई टाउनशिप के सफाई कर्मियों जो की डोर टू डोर कचरा संग्रहण करते है उनकी सुरक्षा का ख्याल करते हुये उन्हे भी मास्क व सेनेटाइज़र देकर सावधानी से कार्य करने की सलाह दी। इस दौरान सोशल डिस्टेन्स का विशेष ध्यान रखा गया।
