प्रदेश के शासकीय कर्मचारी हो रहे एकजुट,,,,,महंगाई भत्ते की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति बना रहे,,,केंद्र सरकार के बराबर राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता प्रदान करे

रायपुर (न्यूज 24 कैरेट /सतीश पारख).छत्तीसगढ़ सरकार की बेरुखी व कर्मचारियो के मांग को लगातार नजरंदाज करने के कारण व केंद्र के समान 34% महँगाई भत्ता की मांग को लेकर 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रायपुर धरना स्थल बूढ़ातालाब में धरना प्रदर्शन कर छ. ग.सरकार लंबित महंगाई भत्ता देने के लिए बाध्य करने आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है । मोर्चा द्वारा शासकीय कर्मचारियो को एकजुट होकर अपने हक व अधिकार के लिए तैयारी की जा रही है ।

इस हेतु मोर्चा ने छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारीयों को एकजुट होकर आगे आकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आग्रह किया है । अपने अधिकार व हक को लोकतांत्रिक तरीके से प्राप्त करने 11 से 13 अप्रैल को रायपुर के धरना स्थल पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।
मोर्चा ने अपील की है की यदि आप इस अधिकार के संघर्ष में साथ देंगे तो आओ और निर्णायक संघर्ष का साथ मे मिलकर आगाज करो। उक्ताशय की अपील छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष करण सिंह अटेरिया ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *