घुघुवा(क) के 2 दर्जन से अधिक लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश

पाटन। समीप के ग्राम घुघुवा(क) में युवा संगठन एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आज भव्य रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम घुघुवा के 2 दर्जन से अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के हित मे किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों का सभी अतिथियों ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग अध्यक्ष जवाहर वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी,पुरुषोत्तम तिवारी,लोकेश्वर साहू सहित अन्य थे।
इन्होंने किया कांग्रेस प्रवेश चुम्मन भारती, चूड़ामणि यादव,राज भारती,होमेन्द्र साहू,रविन्द्र यादव,धनेश यादव,लक्ष्मीनारायण साहू,मनोज भारती, मोनू साहू,चेतन साहू,राजेन्द्र यादव,तुलेश साहू,भोला यादव,परमानंद साहू,केवल साहू, धनंजय निषाद,हेमंत साहू,बलराम निषाद,दीपक निषाद,भूपेंद्र निषाद सहित अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *