अंतागढ़: मां कर्मा देवी, त्याग, भक्ति और समर्पण की देवी-अनूप नाग

अंतागढ़। तहसील साहू संघ द्वारा भक्त माता कर्मा जंयती धूमधाम से अंतागढ़ में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक अनूप नाग शामिल हुए विधायक ने भक्त माता कर्मा की आरती कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की ।
इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों व समाजिकजनों को भक्त माता कर्मा जंयती की शुभकामनाएं देते हुए विधायक नाग ने कहा कि भक्त माता कर्मा भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पित थी,भक्त माता कर्मा की भक्ति से प्रसन्न होकर साक्षात भगवान श्रीकृष्ण माता कर्मा को दर्शन देने आये, माता कर्मा के हाथ से बना हुआ खिचड़ी भगवान श्रीकृष्ण ने खाये ।
उन्होंने कहा कि मां कर्मा देवी सेवा, त्याग, भक्ति और समर्पण की देवी हैं। परम साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी है ,माता कर्मा की जन्म पाप मोचनी एकादशी के दिन हुआ था। समाज की आदर्श जीवन स्थापित करने में मुख्य भूमिका रहती है, समाज हमेशा ही साहस और विश्वास देता हैं। साहू समाज हमेशा ही अनुकरणीय रहा हैं।
आप सभी सामाजिक समरसता बनाए रखें और आने वाली पीढ़ियॉ को समाज में अच्छा वातावरण मिले इसका ध्यान रखें। समाज के व्यक्ति सहज और सरल हो कर कार्य करें। समाज के हर व्यक्ति की मदद करें। बच्चों को अच्छे संस्कार दें। उन्होंने युवा वर्ग को अपनी महान हस्तियों के व्यक्तित्व को न भूलने,तथा उनके बताए रास्तों का अनुसरण और सामाजिक समरसता को बरकरार रखे ।
समाज द्वारा सामाजिक भवन की मांग पर विधायक ने स्वीकृति प्रदान करते हुए साहू समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण करने की घोषणा भी की है ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सदाराम साहू, जनपद अध्यक्ष बद्रीनाथ गावड़े, गिरवर साहू, के.आर. गजवल्ला, गौरीशंकर साहू, गोविंद साहू, लक्ष्मीकांत साहू, सोनूराम साहू, पार्षद अंजली साहू, पार्षद केशव धनेलिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, पुनीत राम साहू, प्रहलाद साहू, जितेंद्र साहू, बृजलाल साहू, लक्ष्मण साहू, राजकुमार साहू, राजेंद्र साहू, मंगल राम साहू, बृजलाल साहू, जोहित राणा, वरिष्ठ पार्षद पार्षद राकेश गुप्ता, पार्षद बीरेंद्र पटेल, रफीक खान, युवा नेता चंद्र्यज्योत रामटेके, सूर्यकांत यादव एवं समस्त ग्रामीणजन व बड़ी संख्या में सामाजिक जनो की उपस्थिति रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *