भिलाई (न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)”शिवांग साहू को एनएसयूआई का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है ।नियुक्ति पर उन्होंने कहा की भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन छत्तीसगढ़ का प्रदेश सचिव जैसी अहम जिम्मेदारी देनें के लिए युवाओं के प्रेरणाश्रोत भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव ,एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ,व प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू का आभार माना एवम धन्यवाद ज्ञापित किया।शिवांग साहू ने कहा छत्तीसगढ़ NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी में नवीन दायित्व पार्टी की विचारधारा को अंतिम पंक्ति के छात्रों तक पहुंचाकर संगठन को मजबूती प्रदान करूंगा। श्री साहू की नियुक्ति से भिलाई व प्रदेश में खुशी की लहर है वे काफी लंबे समय से राजनीति करते आ रहे हैं छात्रसंघ अध्यक्ष बन कर अपना राजनीति जीवन प्रारंभ किया उसके बाद वे दुर्ग जिला के जिला महासचिव भी रह चुके हैं और अब वे छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव एनएसयूआई का कमान सम्हालेंगे।सभी छात्र साथियों ने उन्हें बधाई दी है
शिवांग साहू बने एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव”
