- गोधन न्याय योजना से गौ पालकों को आत्म निर्भर होने पर सरकार की बड़ी उपलब्धि गिनाए
संध्या सेन@फिंगेश्वर। प्रदेश के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राजे श्री महंत रामसुन्दर दास ने फिंगेश्वर ब्लॉक के भेंडरी ग्राम पहुंचकर भरे दोपहरी चिलचिलाते धूप में गौठान का औचक निरीक्षण किया।मोके पर उपस्थित ग्रामीणों को गौमाता में 33 देवी देवता का वाश होने की बात कहते कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा हरेली पर्व के दिन 2 रुपये में गोबर खरीदी करने गौधन न्याय योजना की शुरुवात कर पूरे देश मे गौरान्वित होने की बात कही।साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की मनसा है कि ग्राम की सभी विकाश की योजनाएं गौठान से संचालित हो। इसके लिये ग्रामीणों को गौठान को अपना समझ कर गौ माता की सेवा करने उपस्थित लोगों को प्रेरित किये।

