उतई। ।ग्राम कोडिया में ग्रामीण साहू संघ कोडिया एवं परिक्षेत्रीय साहू पुरई के सयुक्त तत्वावधान में भक्त माता कर्मा जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजन रखा गया था।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गृह, जेल एवं लोकनिर्माण विभाग छ.ग. शासन ताम्रध्वज साहू थे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा की जिस प्रकार भक्त माता कर्मा ने अपने तपस्या से भगवान को नीचे आने के लिए मजबूर कर वे अपने हाथो से भगवान को खिचड़ी खिलाकर तर गई।उसी प्रकार हमे भी अपने जीवन में ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे किसी का उद्धार हो सके।हमे उनके आदर्शो को अपनाकर कार्य करनी चाहिए।संगठित होकर ही अच्छे समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम की
अध्यक्षता अध्यक्ष तहसील साहू दुर्ग ग्रामीण पुसउ राम साहू ने किया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री, महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग रमशीला साहू, जिला साहू संघ दुर्ग राजेश साहू,कार्यकारी अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग यतीश साहू , समन्यवक तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण हर्ष साहू,अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डीकेंद्र हिरवानी,समन्यवक तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण राकेश हिरवानी, विशेष अतिथि उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण दया राम साहू,उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण सुशील साहू,पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण प्रीतम साहू थे। इस दौरान जगदीश दीपक रोशन साहू भरत चंद्राकर,परमिला साहू सुमंत साहू रोहित साहू पंकज साहू निखिल साहू छबिलाल साहू चंद्रभान सारथी सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे
परिक्षेत्रीय साहू संघ पुरई द्वारा कोड़िया में मनाई गई कर्मा जयंती
