स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने के इंतजार में पालकों की आंखे पथरा गई..,,,आगामी सत्र 22/23 हेतु प्रशासनिक अनुमति अब तक नही..

कद्दावर मंत्री के एक मात्र नगर पंचायत उतई में खुल पाएगी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल??

उतई( न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख)..छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के मध्यम व निम्न वर्ग के बच्चे जिनकी आर्थिक स्थिति अपने बच्चों को निजी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ा पाने की नही है ।उन्हे गांव में ही इस योजना के तहत शासकीय स्कूलों को इंग्लिश मीडियम में स्थानांतरित कर बच्चों को अंग्रजी शिक्षा दिलाना उन्हे लाभान्वित करना है ।किंतु पिछले सत्र से प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्वाचन क्षेत्र की मात्र एक नगर पंचायत उतई जो आसपास के पचास गांव का प्रमुख केंद्र है मंत्री की घोषणा के बाद पिछले सत्र में ही इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ हो जानी चाहिए थी किंतु वर्तमान सत्र प्रारंभ होने को है और प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर इस पर अब तक कोई सुगबुगाहट अथवा अनुमति की जानकारी नहीं है इससे लगता है की आगामी सत्र में भी पालकों को चिकनी चुपड़ी बातों पर ही भरोसा कर इंतजार करना होगा।इस विषय पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया की अब तक उतई में अंग्रेजी मीडियम स्कूल हेतु अनुमति सूचना प्राप्त नही हुई है किंतु सत्र प्रारंभ होने के पूर्व भी अनुमति मिल सकती है ।सरकार द्वारा बजट में उतई इंग्लिश मीडियम स्कूल को शामिल नहीं किए जाने की बात पर उन्होंने कहा की बजट में शामिल करना आवश्यक नही विभागीय अनुमति जारी कर इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ की जा सकती है ।
उतई में इस सत्र से मंत्री की घोषणा अनुरूप इंग्लिश मीडियम स्कूल की बात पर उन्होंने कहा की इसकी जानकारी उन्हे नही है।
दूसरी ओर पालक अपने बच्चों को शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश हेतु बाट जोह रहे है ।क्या पालकों की यह मंशा इसी सत्र में पूरी हो पाएगी या पालकों को चिकनी चुपड़ी बातों पर भरोसा कर आगामी सत्र तक इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *