भिलाई (न्यूज 24 कैरेट /सतीश पारख). सामाजिक संगठन सर्वधर्म सेवा मंच के देहदान-अंगदान अभियान तथा संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर जिला सरपंच संघ (बालोद) के पूर्व अध्यक्ष श्री स्वतंत्र तिवारी जी ने आज संस्था के कार्यालय पहुंचकर फार्म भरा व अपना देहदान करने का संकल्प पत्र भरकर दिया।
सर्वधर्म सेवा मंच भिलाई संस्था के अध्यक्ष प्रतीक भोई ने मानव सेवा हेतु उनकी सोच और संकल्प के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुवे उन्हे बधाई दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की तथा उन के मानव हित में किये सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।इस अवसर पर संस्था के प्रतीक भोई, सुरेश खांडवे, घनश्याम पांडे, राकेश रत्नाकर, संतोष जाटव आदि उपस्थित थे।
बालोद जिला सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र तिवारी ने की देहदान की घोषणा
