विश्वविद्यालयो की परीक्षा ऑनलाइन कराने का निर्णय स्वागत योग्य : आकाश

छुरा : उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं अब ऑनलाइन मोड़ पर होगी। युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं अधिवक्ता श्री आकाश दीक्षित ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि छतीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए जो निर्णय लिया है।
कोरोना वायरस के विश्वव्यापी महामारी के दौर में विश्वविद्यालयो में पढ़ाई समय सीमा में पूरा नहीं हो पाया था, जिससे छात्र-छात्राओं ने सही तरीके से परीक्षा की तैयारी नही सके।
श्री दीक्षित ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग की कॉलेजो की परीक्षा दो महीने लम्बी चलती हैं, जिससे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना भी असंभव होता। लोकप्रिय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी ने अपने कार्यकाल में गरीब, किसान, मजदूर, अधिकारी/कर्मचारियों और छात्रों के सहित सभी वर्गों का ध्यान रख रही हैं।
ऑनलाइन परीक्षा होने की बात से हजारों विद्यार्थी भविष्य को लेकर चिंतित थे।
पुनः उच्च शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री जी आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *