सोमवार 28 मार्च को एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा में मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत ग्राम अछोटी में जनप्रतिनिधि एवम गणमान्य नागरिक व ग्रामवासियों की उपस्थिति में गायत्री मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के द्वारा वेदिक रीति से 15 जोडे का विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमे सरस्वती रात्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा श्रीमति हेमा साहू जी सभापति स्वास्थ्य महिला बाल विकास समिति धमधा, आकाश कुर्रे सभापति जिला पंचायत दुर्ग, नटवर ताम्रकार अध्यक्ष नगर पालिका अहिवारा मंत्री के निज सहायक शंकरलाल साहू ,श्रीमति खेमिन साहू जनपद पंचायत सदस्य, भूपेंद्र साहू जनपद पंचायत सदस्य,श्री हीरा लाल वर्मा जी ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष ,श्रीमती दुर्गा गजभिए नगर कॉग्रेस अध्यक्ष अहिवारा,सरपंच हेमलाल साहू, संजय पांडेय महामंत्री भाजपा अहिवारा मंडल, प्रवेश शर्मा अध्यक्ष भाजयुमो भाजपा मंडल अहिवारा उपस्थिति रहे।उपस्थिति जनप्रतिनिधियों ने नव दंपत्तियों को बधाई एवं शुभाशीष दिए।
आशीर्वाद स्वरूप उपहार में मंत्री द्वारा एक एक जोड़ा को 10000 रुपये देने की घोषणा की गई। हीरा लाल वर्मा द्वारा मूर्ति दी गई। आकाश कुर्रे सभापति जिला पंचायत सदस्य द्वारा दीवाल घड़ी,
हीरालाल मार्कण्डेय द्वारा गुप्त दान दिया गया।इसके अलावा नटवर ताम्रकार अध्यक्ष द्वारा चांदी की बिछिया , हेमलाल साहू सरपंच ग्राम अछोटी द्वारा टिफिन दिया गया। आईसीडीएस परिवार और गोढ़ी सेक्टर की सुपरवाइजर कुसुम वर्मा और उनकी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्व पूर्ण सहयोग किया।
