उतई।स्टार स्पोर्ट्स क्लब उतई के समाजिक खिलाड़ियों का साहू समाज उतई के द्वारा किया गया सम्मान ,किया गया ।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ताम्रध्वज साहू(गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन) , विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू (महिला बॉल विकास विभाग) , अश्वनी साहू (अध्यक्ष कृषि उपज मंडी) , नगर अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी जी के स्वागत समारोह संपन्न होने के पश्चात साहू समाज के संरक्षक खुमान सिंह साहू भीषम हिरवानी तुलाराम साहू अध्यक्ष सुमन्त कुमार साहू , किशोर साहू , ईश्वर साहू , कुमार साहू , आदि की उपस्थिति में स्टार स्पोर्ट्स क्लब उतई के खिलाड़ी जो सत्र 2020-21-22 के खेलों में सम्मिलित हुवे उन्हें साहू समाज के द्वारा सम्मानित किया गया।

इनका हुआ सम्मान:- 1) दानेश्वर प्रसाद साहू (राष्ट्रीय क्रॉस-कंट्री खेल , कोहिमा,नागालैंड) 2) चेतना साहू (राष्ट्रीय बॉल-बैडमिंटन खेल आंध्रप्रदेश) 3) पुष्पांजलि साहू (राष्ट्रीय बॉल-बैडमिंटन खेल आंध्रप्रदेश) 4) पायल साहू (राष्ट्रीय बॉल-बैडमिंटन खेल आंध्रप्रदेश) 5) नंदनी साहू (राज्यस्तरीय बॉल-बैडमिंटन खेल कवर्धा) 6) पल्लवी साहू (राज्यस्तरीय बॉल-बैडमिंटन खेल राजिम,गरियाबंद) इसके साथ ही उतई नगर में खेल गतिविधियों को संचालित और नगर के खिलाडिय़ों को राज्यस्तरीय , राष्ट्रीय स्तर और स्कूल,कॉलेज के खेलों में प्रशिक्षण देकर बालक-बालिकाओं को खेलो में उच्च शिखर तक पहुचाने के लिये मोहित साहू (कब्ड्डी खेल) , उमेश साहू (एथलेटिक्स,बॉल-बैडमिंटन खेल) हेतु दोनो को भी सम्मानित किया गया ।। इस सम्मान से सभी खिलाड़ी की और खेल प्रशिक्षक ने मिलकर साहू समाज का आभार प्रकट किए ।
