कृषि उपज को सहेज कर रखने कोल्ड स्टोरेज को प्रोत्साहन की आवश्यकता ..सांसद विजय बघेल

किसानों की आमदनी बढ़ाने लोकसभा में सांसद ने उठाया मुद्दा

दुर्ग (न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)सांसद विजय बघेल ने लोकसभा में अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कोल्ड स्टोरेज को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करने की मांग की। सांसद विजय बघेल ने कहा कि किसानों की उपज का सही मूल्य मिले मांग के अनुरूप कृषि उपज की खपत को कोल्ड स्टोरेज के माध्यम से ही आपूर्ति किया जा सकता है। सांसद विजय बघेल ने कोल्ड स्टोरेज पर सम्मति राशि ना लेने अपील की । दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किसानों की आय दोगुनी हो इसके लिए केंद्र सरकार से प्रोत्साहन एवं अनुदान के कारण अनेक कोल्डस्टोरेज का निर्माण व्यक्तिगत, सहकारी सोसायटी एवं समूह के माध्यम से किया गया है और लगातार कर भी रहे। क्षमता के अनुसार एक कोल्ड स्टोरेज बनाने में 5 से 10 करोड़ लागत लगभग आती है वर्तमान में पर्यावरण विभाग के द्वारा कोल्ड स्टोरेज को प्रदूषण मुक्त यूनिट मानकर 3 से 5 करोड एवं 5 से 10 करोड़ यूनिट में क्रम से एक लाख एवं सवा लाख नवीन निर्माण तथा प्रतिवर्ष नवीनीकरण के लिए सम्मति राशि ली जाती है जबकि कोल्ड स्टोरेज न्यूनतम प्रदूषण कारी उद्योग है अतः केंद्र सरकार से सांसद विजय बघेल ने निवेदन किया कि कोल्ड स्टोरेज को वाइट श्रेणी में रखा जाए ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मंशा के अनुरूप किसानों की आय दोगुनी वृद्धि हो सके एवं कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कर्ताओं को सम्मति राशि ना देना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *