सरकड़ा में अवैध रेत उत्खनन को बंद कर कार्यवाही करने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

परमेश्वर कुमार साहू, गरियाबंद

ग्राम सरकड़ा में 30 मजदूरों ने जाकर 134 मजदूरों के हस्ताक्षर सहित कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन देकर रोजगार देने को मांग की है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री का साफ निर्देश था कि अवैध उत्खनन होता है तो कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार होंगे परन्तु अवैध रेत उत्खनन में अब तक कोई कार्यवाही नही हो रही है। ग्राम पंचायत-सरकड़ा में दो रेत खदान स्वीकृत है, खसरा नंबर 1 एवं खसरा नंबर 2 जबकि ठेकेदार द्वारा चिन्हांकित खसरा का उत्खनन ना करके किसी दूसरे जगह अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

एनजीटी छत्तीसगढ़ शासन, और माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्पष्ट निर्देशित है कि स्थानीय मजदूरों द्वारा सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक लोडिंग किया जाएगा परंतु ग्राम सरकड़ा में 24 घंटे चैन माउंटेन मशीन से उत्खनन कर लोडिंग किया जा रहा है, और अवैध तरीके से बिना रॉयल्टी के गाड़ियों को भेजा जा रहा है, जिससे शासन को लाखों का राजस्व नुकसान हो रहा है।
जिस पर ग्रामीणों ने मांग किया है की उपरोक्त खदान की जांच कर उचित कार्रवाई करने एवं खदान को शासन के नियमानुसार सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक स्थानीय मजदूरों को रोजगार देते हुए मजदूरों द्वारा लोडिंग किया जाए और चैन माउंटेन से 24 घंटे उत्खनन कार्य बंद करके मशीन सील किया जाए एवं सभी गाड़ियों का रॉयल्टी पर्ची कांटा जाए। इस सभी विषयों को लेकर ग्रामीण मजदूरों ने मांग की है।ज्ञापन देने वालो में , रिकेश साहू,विरेन्द्र कुमार साहू, कमल विष्णुराम, प्रकाश राम, टिकेश्वर, फिरण, तेजराम कमलेश दानेश्वर, मदन श्रीराम, तोरण हीरू, रामचंद, विरेन्द्र सोनसाय, संजय, मनीष, पोखराज सुकल आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *