नारधा में आयोजित जस गीत झांकी में फकीर टोला प्रथम गायन पुरूष वर्ग में सुरा डबरी प्रथम तथा गायन महिला वर्ग में जोरातरई प्रथम

दुर्ग जिला धमधा जनपद के ग्राम नारधा में 26 व 27 मार्च को दो दिवसीय जस गीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले तथा विभिन्न जिलों के मंडलियों ने भाग लिया।पुरूष मंडली तथा महिला मंडलियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष माननीया श्रीमती सरस्वती रात्रे ने दीप प्रज्वलित कर किया।अध्यक्षता माननीय श्री विजय चौबे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने किया।वहीं 28 मार्च को होली मिलन समारोह सभापति जिला पंचायत माननीय श्री आकाश कुर्रे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित था। विशेष अतिथि के रूप में श्री योगेश टिकरिहा जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, श्री सुमन साहू जी मीडिया प्रभारी कांग्रेस कमेटी अहिवारा,श्री पंकज सिकट मीडिया प्रभारी कांग्रेस कमेटी अहिवारा तथा पत्रकार श्री अशोक आडिल उपस्थिति थे। प्रतिभागी मंडलियों के आकर्षक पुरस्कार भी रखे गये थे। झांकी वर्ग में प्रथम श्री नव दुर्गा जस झांकी मंडली फकीर टोला, द्वितीय अजय बाल समाज झांकी मंडली सिरसा खुर्द, तृतीय जय माँ शीतला जस मंडली खल्लारी दल्ली रात्रि, चतुर्थ जय माँ सरस्वती ज्ञान संगम उफरा, पंचम जय बजरंग जस झांकी परिवार ढाबा अंजोरा, षष्ठम जय माँ शीतला जस भुनेश्वर झांकी राजनांदगांव, सप्तम श्री दिव्य शक्ति बघवा जस झांकी लमकेनी अभनपुर, अष्टम अजय जस झांकी एवं जगराता परसबोर्ड राजनांदगांव, नवम श्री दाई के मयारू जस बईहा झांकी भिंभौरी, तथा दसम जय माँ शारदा ब्रह्मानंद झांकी परिवार फूलझर, विजयी घोषित किये गये। उसी प्रकार गायन पुरुष वर्ग में प्रथम जय माँ शारदा जस जगराता परिवार सुरा डबरी, द्वितीय श्रीराम जानकी जस सेवा भजन मंडली झेंझरीभांठा दुर्ग, तृतीय अजय कृपा जस जगराता परिवार दुर्गा पारा सुपेला भिलाई, चतुर्थ श्री शिवशक्ति सेवा भजन मंडली पार्री खुर्द राजनांदगांव, पंचम जय भवानी माँ सेवा समिति विष्णु चौंक ओड़न पारी बलौदाबाजार, तथा गायन महिला वर्ग में प्रथम जय माँ दंतेश्वरी बालिका जस भजन मंडली जोरातराई, द्वितीय जय महामाया बालिका जस भजन मंडली आनंद धाम सगनी, तृतीय माता के फूल बालिका जस परिवार सलौनी राजनांदगांव, चतुर्थ जय माँ चामुण्डा महिला संत समाज जस एवं फाग मंडली जेल कालोनी रायपुर, तथा जय माँ शीतला महिला संत समाज जस मंडली दतरेंगा रायपुर पंचम स्थान पर रहे। विशेष पुरस्कार में श्रेष्ठ गायन जय माँ शीतला निर्मल जस बड़े बिरेझर नगपुरा, श्रेष्ठ वादन सुधा जागृति झांकी मंडली खिलोरा अभनपुर, श्रेष्ठ रचना श्री जय बजरंग प्रेम जस झांकी मंडली पतोरा, श्रेष्ठ वेशभूषा आदर्श सेवा एवं फाग मंडली नया ढाबा वार्ड ने. 4,श्रेष्ठ दुर्गा जय माँ दुर्गा जस झांकी फेकारी उतई ,श्रेष्ठ दानव जय महामाया बघवा जस झांकी पेण्डरी, श्रेष्ठ कोरस श्री जय माँ शीतला जस बघवा परिवार तुमा खुर्द बोरी तथा अनुशासन पर जय माँ दुर्गा संत समाज जस परिवार उरला की मंडली को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *