दुर्ग सम्भाग के पांच जिलों के सहायक शिक्षकों को पदोन्नति डबल स्नातक डिग्री में उलझी

लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर की उदासीनता की वजह से दुर्ग संभाग के पांच जिलों के सहायक शिक्षकों की पदोन्नति डबल स्नातक डिग्री की पेंच में उलझ गया है।
विगत दिनों शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल डीपीआई कार्यालय पहुंचा। विरेन्द्र दुबे ने डीपीआई को बताया कि सभी संभागों में डबल स्नातक को पदोन्नति के मान्य किया गया है तथा बस्तर संभाग में डबल स्नातक को स्वीकार करते हुए बकायदा सहायक शिक्षकों का प्रमोशन भी कर दिया है, लेकिन दुर्ग संभाग में डबल स्नातक को अमान्य किया जा रहा है।
विरेन्द्र दुबे ने डीपीआई को बताया कि प्रमोशन में एकरूपता होनी चाहिए । कई संभागों में डबल स्नातक में से एक स्नातक पर सहमति व शपथपत्र के आधार पर मान्य कर पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि सहायक शिक्षकों ने विभागीय अनुमति लेकर स्नातक किया है तथा सेवा पुस्तिका में प्राधिकृत अधिकारी द्वारा इन्द्राज भी किया गया है।
उपस्थित सहायक शिक्षकों ने कहा कि सहायक शिक्षकों की पदोन्नति का मामला सीधे तौर पर लोक शिक्षण संचालनालय से जुड़ा है, संचालनालय स्कूल शिक्षा विभाग ही स्पष्ट आदेश सम्पूर्ण छ.ग. के लिए जारी करें। क्योंकि जिले व संभाग के शिक्षा अधिकारी असमंजस की स्थिति में है और मार्गदर्शन के अभाव में वरीयता सूची अटकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *