कर्मा जयंती को साहू समाज के प्रत्येक परिवार संकल्प दिवस के रूप में मनाएं-ताम्रध्वज साहू

पाटन। पाप मोचनी एकादशी के साथ तहसील साहू संघ पाटन के गांव-गांव में साहू समाज के अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा की 1006 वी जयंती अंचल के ग्राम पतोरा,सेलूद,पाहन्दा,रवेली,चीचा,परसाही,फेकारी,लोहरसी,
गभरा, कोपेडीह सहित दर्जन भर से अधिक गावों में कर्मा जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात सभी गावों में समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ की गई। उसके बाद भगवान कृष्ण एवं माता कर्मा की आरती पूजा की गई।
ग्राम पाहन्दा में आयोजित कर्मा जयंती के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कर्मा जयंती को साहू समाज के प्रत्येक परिवार संकल्प दिवस के रूप में मनाएं। आधुनिक शिक्षा से केवल डिग्री मिल रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाएं। कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल,ओएसडी आशीष वर्मा विशेष रूप से उपास्थित थे।


ग्राम सेलूद में आयोजित कर्मा जयंती के मुख्य अतिथि दीपक ताराचंद साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कलयुग में सबसे बड़ी शक्ति संगठन में है। समाज के संगठन के प्रति लोगों का समर्पण होना चाहिए। समाज के प्रति समर्पण का भाव नही होने से समाज बिखर सकता है।
तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने कोरोना काल मे सामाजिक गतिविधियाँ शून्यता की ओर चली गई थी। उसके बाद भी पाटन तहसील में सभी इकाई के सहयोग से विभिन्न कार्य किये गए। श्री साहू ने ग्राम तेलीगुंडरा में 16 एवं 17 अप्रेल को आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती के सभी लोगो को आमंत्रण दिया।
मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा माता कर्मा ने अपने भक्ति की शक्ति से राजा के अहंकार को तोड़कर साहू समाज का मान रखा, उन्होंने समाज मे व्याप्त कई कुरूतियों को दूर की।
महासचिव खेमलाल साहू ने कहा भक्त माता कर्मा अपने कर्म के कारण महान बनी है।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष नंदलाल साहू,गंगादीन साहू,हरिशंकर साहू, किशन हिरवानी ने भी सम्बोधित किया।
मौके पर प्रमुख रूप से श्रीमती खेमीन साहू, मोहन साहू,शशि भूषण साहू, भोलाराम साहू,सुरेंद्र साहू, बलराम साहू,सोहन साहू,कौशल बनपेला,रघुनंदन साहू,प्रहलाद साहू,भारत साहू,मनोहर साहू,बसंता साहू,भारती साहू,अमरीका साहू,सरस्वती साहू,केंवरा साहू,ललिता साहू,गोविंद साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *