नारद सेन की रिपोर्ट,,
पाटन। शनिवार की सुबह काम पर जा रही प्रेमिका पर पूर्व प्रेमी ने हसिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है वही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला पाटन नगर के भरर चौक की है जिसमे शनिवार की अल सुबह करीब 8:30 बजे की है एक महिला पर उसके पूर्व प्रेमी नेमीचंद साहू पिता मंत्री साहू निवासी दुलना थाना गोबरा नवापारा ने महिला को गंदी- गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मार दूंगा बोलते हुए हसिया से लगातार वार किया जिससे युवती घायल हो गई।
सूचना मिलने पर पाटन थाना प्रभारी शिवानन्द तिवारी स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में भर्ती कराया और भाग रहे आरोपी को धर दबोचा।
पाटन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 48/22 धारा 294, 506 B, 323, 307, 341 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।
