रोशन अवस्थी@देवभोग। आखिर 16 पंचायत में सोलर लाइट लगवाना पड़ा भारी महंगा। और वर्तमान कलेक्टर ने पुनरीक्षण आवेदन को निरस्त करके 16 पंचायतों को एक माह के भीतर 61लाख 39 हजार वसूली का आदेश जारी कर दिया। और देवभोग अनुविभागीय अधिकारी टी आर देवांगन ने अंततः इन 16 पंचायतों से 61 लाख 39 हजार रुपए वसूलने का नोटिस भी जारी कर दिया। और एक माह के भीतर इस राशि को जमा करने को कहा।
गौरतलब है कि नवंबर 2020 में पंचायतों ने सोलर लाइट की एवज में जिन फर्मों को 15वें वित्त का भुगतान किया था वह फर्म क्रेडा विभाग से पंजीकृत नहीं था। न ही इसे कार्य योजना में सोलर लाइट को शामिल किया गया था। कार्य के मूल्यांकन व सत्यापन भी जांच के दायरे में था।

बता दे देवभोग ब्लॉक के 16 ग्राम पंचायतों में नियम के विरुद्ध लगे सोलर लाइट की वसूली आज से शुरू हो गई है। महीने भर का समय देने के बाद अनुविभागीय अधिकारी टी आर देवांगन के आदेश अनुसार आज 16 पंचायतों ने दो लाख 19 हजार की राशि को 15 वित्त में जमा कर अनु विभागिय अधिकारी के समक्ष जमा की गई राशि की रसीद सौंपी है।
अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि 16 पंचायत के सरपंच सचिव आज शुरुआती दौर पर दो लाख उंन्नीस हजार रुपए जमा किए। और अगले दो तीन किस्त में बजे इन राशि को जमा करने की बात भी कही है।
अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि बची हुई राशि को 16 पंचायत ने अगर महीने भर के अंदर अगर राशि जमा नहीं करते तो उनके विरुद्ध पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत कार्यवाही की जाएगी जिसके जिम्मेदार सिर्फ सरपंच- सचिव रहेंगे।
किन-किन पंचायत में कितने राशि है और वर्तमान में कितने राशि जमा कि और कितनी राशि शेष है।
