- बच्चों की जिज्ञासा दूर की तथा..अपनी प्राथमिक शिक्षा की कठिनाइयों को साझा किया
पाटन। 25 मार्च को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेलूद के लिए गौरव का क्षण था। प्रथम सत्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) तिरुवंतपुरम के वैज्ञानिक महेंद्र जोशी को आमंत्रित किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में स्कूल के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे सेलूद विद्यालय के हिन्दी माध्यम स्कूल से पढ़े हैं। उन्होंने अपना परिचय देते हुए अध्ययनकाल से लेकर वर्तमान स्थिति तक के जीवन सफर का वर्णन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा श्री जोशी का परिचय सुनकर अत्यंत उत्साहित हुए। विद्यार्थी भी उनका जीवन परिचय सुनकर लगन और परिश्रम के साथ उनके जैसे बनने के लिए दृढ़ संकल्पित दिखे।
छात्र-छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपने जिज्ञासा को व्यक्त करते हुए विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे, जिसका सार्थक उत्तर देते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान किए उनके प्रेरक उद्बोधन से सभी विद्यार्थी लाभांवित हुए। विद्यालय की तरफ से श्री जोशी को प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए पुन: पधारने हेतु आमंत्रण दिया गया। श्री जोशी ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को ऑनलाइन अपने जिज्ञासा हेतु संपर्क कर सकते हैं।
श्री जोशी अपने अध्ययन के दौरान विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों एवं वर्तमान में उपलब्ध उत्कृष्ट संसाधनों के मध्य तुलना करते वर्तमान संसाधनों की उपलब्धता पर प्रशन्नता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था तैयार है इससे विद्यार्थियों को आने वाले समय में अत्यंत लाभ प्राप्त होगा। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार भी व्यक्त किए।
यह पल भी छात्र-छात्राओं के लिए प्रोत्साहित करने वाला था। जब उनके बीच शालेय परिवार के पूर्व छात्र जो आज एक सफल वैज्ञानिक बन चुके हैं, उनके आदर्शों पर चलकर हम भी आने वाले समय में इनके जैसे बनेंगे की चर्चा छात्र-छात्राओं के मध्य होती रही, बच्चों के उत्साह को देखकर शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बहुआयामी शैक्षणिक व्यवस्था संचालित कर सफल विद्यार्थी बनाने हेतु अपनी प्रतिबध्यता व्यक्त किए।
इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सेलूद की सरपंच श्रीमती खेमिन साहू एवं पूर्व सरपंच खेमलाल साहू तथा एसएमडीसी के अध्यक्ष एम.के. तिवारी के साथ सदस्यगण भी उपस्थित रहें। इस अवसर पर श्रीमति खेमिन साहू जी द्वारा बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के लिए प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेलूद अपनी बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था हेतु क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। स्थानीय समुदाय के द्वारा और बेहतर बनाए जाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करता रहेगा। श्रीमति साहू के द्वारा विद्यालय के अनुशासन, शिक्षकों की कर्मणता एवं विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की लगनशीलता के लिए बधाई दी। श्रीमति साहू जी द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेलूद की स्थापना हेतु छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किए।

इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा सामाजिक जागरुकता रैली भी निकाली गई। विद्यार्थियों द्वारा घर-घर जाकर कोरोना वायरस से बचाव, मतदाता वोटर कार्ड, पानी संरक्षण, शुद्ध पेयजल, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरुकता, विद्यालय जाने योग्य बच्चों को आसपास के विद्यालय में प्रवेश कराए जाने हेतु अभिभावकों से आग्रह किए। मतदाता जागरुकता एवं नशामुक्ति से दूर रहने हेतु समुदायिक सदस्यों से से आग्रह किए। समुदाय के लोग विद्यार्थियों से परिचर्चा के दौरान इन सभी बिंदुओं पर संदेश देने के लिए विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किए।
