उतई( न्यूज24कैरेट/सतीश पारख)उतई नगर महिला कुर्मी समाज के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कुर्मी भवन उतई में किया गया जिसमें समाज की समस्त महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस समारोह में फाग गीत , कविता , कुर्सी दौड़ , व अंत मे श्री कृष्ण भजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी महिलाओं ने नृत्य कर आंनद उठाया । साथ ही साथ विशिष्ट स्थान रखने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया । कार्यक्रम ने समाज की नगर अध्यक्ष श्री मति सुषमा वर्मा ,सुनीता वर्मा ,सेजल वर्मा ,कविता वर्मा, हेमलता वर्मा ,हीरा वर्मा ,कांति वर्मा ,राधा वर्मा ,चमेली वर्मा , कौशिल्या वर्मा ,मीना वर्मा, सविता वर्मा ,कमला वर्मा ,अनिता वर्मा,हुलशी वर्मा, भारती वर्मा, नर्मदा वर्मा ,डिलेश्वरी वर्मा ,त्रिवेणी वर्मा ,बीना वर्मा,नर्मदा वर्मा एवं समाज के अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

