उद्यानिकी महाविद्यालय एवँ अनुसंधान केंद्र सांकरा में फोल्डो स्कोप का किया गया प्रदर्शन


पाटन– विकास खण्ड के ग्राम सांकरा के उद्यानिकी महाविद्यालय एवँ अनुसन्धान केंद्र में फोलडोस्कोप (पेपर सूक्ष्म दर्शी) परियोजना पी आर(वैज्ञानिक) डॉ पी भुवेन्ध्म के सानिध्य में सीनियर रिसर्च फैलो डॉ मनोज साहू द्वारा प्रदर्शन किया गया कार्यकम के मुख्य अतिथि अधिष्ठाता उद्यानिकी कालेज डॉ अमित दीक्षित ने किया फोल्डो स्कोप प्रदर्शन एवं जानकारी के समय माइक्रोबायलॉजी विषय के तहत सहायक प्राध्यापक डॉ मिमेश्वरी साहू के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें उद्यानिकी महाविद्यालय के प्रथम वर्ष एवँ शासकीय हाई स्कूल सांकरा के लगभग 40 विद्यार्थी शामिल हुए विद्यर्थियों को टी. एल. साहू ने फ़ोल्डो स्कोप ,माइक्रोस्कोप की बारीकी एवँ उपयोग के बारे में जानकारी दिया प्रदर्शन एवँ प्रशिक्षण में बताया गया कि फ़ोल्डोस्कोप एक तरह का पेपर को फोल्ड करके बनाया गया सूक्ष्मदर्शी है जिसका अविष्कार डॉ मनु प्रकाश ने किया है जो कि भारतीय है और वर्तमान में स्टेन फोर्ड विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया में कार्यरत है पारम्परिक सुक्ष्मदर्शी (माइक्रोस्कोप)भारी एवँ खर्चीला होने के कारण रखरखाव एवँ आर्थिक दृष्टि से सहज नही है जिसके स्थान पर फोल्डोस्कोप का प्रयोग करके फसलों में लगने वाले बीमारी का पहचान करके उचित प्रबन्धन सही समय पर सरलता से किया जा सकता है इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ निर्मला भारती पटेल,डॉ ओम नेताम,डॉ गागेन्द्र सिंह राजपूत,प्रज्ञा श्रीवास्तव,अमित सिंह सेंगर,सागर तिवारी,श्रीमति ऋतु वर्मा,हाई स्कूल के शिक्षक गण वीणा चन्द्राकर,मंजू धुरन्धर, लालिमा सिंह के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *