राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया सेवादान,,,शहिद दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजली

उतई(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ग्राम पुरई में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।इस शिविर का उद्घाटन 21 मार्च को महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ एस के तिवारी , ग्राम पंचायत पुरई की सरपंच महोदया श्रीमती उमा रिगरी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. एम.ओ कालिम एवं डॉ.रैना दोनेरिया के द्वारा किया गया । ग्राम पंचायत पुरई की उप सरपंच श्रीमती शीतला ठाकुर द्वारा साफ-सफाई कराया गया जिसमें एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ग्राम पंचायत पुरई के पूर्व सरपंच श्री अशोक रिगरी ने जीवन में बच्चों को हमेशा आगे बढ़ते रहने की कामना करते हुए खेलकूद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया । 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर एनएसएस के छात्र छात्राओं ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दिया एवं निबंध प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *