पाटन–समीपस्थ ग्राम चीचा में युवा आदर्श रामायण प्रतियोगिता समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से दो दिवसीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन 26 एवं 27 मार्च को किया गया है शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर रहेंगी अध्यक्षता जनपद सदस्य निर्मला जय वर्मा करेंगी विशेष अतिथि सरपंच जवाहर चंद्राकर ,उप सरपंच संतोष साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष भीखम साहू , समिति के उपाध्यक्ष पूनारद भारती ,दरबारी राम साहू होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा अध्यक्षता करेंगे ब्लाक कांग्रेसः कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मेहतर वर्मा ,सरपंच जवाहर चंद्राकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी,सेक्टर प्रभारी कांग्रेस ईश्वर चंद्राकर ,ग्राम विकास समिति के सचिव दुलेश्वर चंद्राकर, महुदा सरपंच मनोज साहू उपस्थित रहेंगे,,
