डूमरडीह से परेवाडीह मार्ग निर्माण(तस्वीर देखें)
उतई(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू का निर्वाचन क्षेत्र डूमरडीह…पाटन विधानसभा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निर्वाचन क्षेत्र.. परेवाड़ीह…
सड़क निर्माण डुमरडीह से परेवाडीह अभी अभी नवीन सड़क का चौड़ीकरण निर्माण हुवा।
लेकिन लोक निर्माण अधिकारी कहें या ठेकेदार के द्वारा बनाये गए सड़क के किनारे पुलिया का चौड़ीकरण ही भूल गए।या यूं कहें की चौड़ी सड़क के बीचों बीच छोटा पुलिया छोड़ दोनो ओर सड़क का चौड़ीकरण कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी के कमाल आजकल दुर्ग जिले में ही बहुतायत देखने को मिल रहे हैं।कही सड़क से नीचे पुल बना देना, कही लाखों के बने पुल के दोनो ओर काली मिट्टी की फीलिंग कर देना, चलो माना वह सब मामला छोटा हो।पर डूमरडीह परेवाडीह मार्ग में तो ये चौड़ी सड़क में छोटा पुल गम्भीर गलती है कही रिकार्ड में चौड़ा मौके पर छोटा तो नही ।अब इस चित्र को देख हम किसे दोषी माने जो विभागीय अधिकारियों को किसी की जिंदगी की भी चिंता नहीं वो स्वयं ही जनता का हित भुलाकर गंभीर दुर्घटना को न्यौता दे रहे है।आखिर ये लोक निर्माण विभाग अधिकारी और ठेकेदारों के बीच का क्या खेला है की मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री के क्षेत्र में ही सब कुछ अनदेखा करने उतारू हैं।तत्काल इस सड़क निर्माण अधिकारियों के निलंबन व ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की गई है।
