चार दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता का समापन आज

दुर्ग ग्रामीण (न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख).. मचांदुर में आयोजित दुर्ग जनपद स्तरीय मानसगान प्रतियोगिता का समापन आज 24 मार्च की रात्रि 9 बजे होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल होंगे।अध्यक्षता जलसंसाधन मंत्री रुद्र गुरु करेगे।,विशेष अतिथि के रूप में शालिनी यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, योगिता चंद्रकार कृषि सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य दुर्ग,पुष्पा यादव सभापति दुर्ग,माया बेलचंदन जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, केशव बंटी हरमुख पूर्व कृषि सभापति दुर्ग,नंदकुमार सेन ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दुर्ग,मुकुंद पारकर अध्यक्ष सरपंच संघ दुर्ग होंगें,। रात्रि 10 बजे से झमाझम सांस्कृतिक कार्यक्रम रिखी क्षत्रिय द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ी लोक कलामंच लोक रागिनी मरोदा, भिलाई की प्रस्तुति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *