भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल द्वारा मनाया गया शहीद दिवस

अहिवारा। भारत के इतिहास में 23 मार्च का दिन स्वर्णाक्षरों से अंकित है, इस दिन को ही महान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथी सुखदेव थापड़ और राजगुरु स्वतंत्रता समर की वेदी पर हँसते हँसते बलिदान हो गए थे।

भगत सिंह को लाला लाजपतराय की हत्या करने वाले अंग्रेज अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या के लिए फांसी दी गई थी।

केवल 23 वर्ष की उम्र में भगत सिंह ने चंद्रशेखर आजाद की योजना पर अपने साथी बटुकेश्वर दत्त के साथ केंद्रीय सभागार में बम फोड़कर अपनी गिरफ्तारी दी थी।

अपनी गिरफ्तारी देकर भगत सिंह युवाओं को क्रांति के लिए प्रेरित करना चाहते थे और हुआ भी ऐसा ही उनकी लोकप्रियता से भयभीत अंग्रेज सरकार ने उन्हें एक दिन पहले ही चुपचाप फांसी दे दी थी।

माँ भारती के ऐसे महान सपूतों शहीद भगत सिंह जी, शहीद राजगुरू जी व शहीद सुखदेव जी को शहीदी दिवस पर याद कर भारतीय जनता युवा मोर्चा अहिवारा मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय मुरमुंदा में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर संजय पांडे महामंत्री अहिवारा मंडल, मंत्री द्वय रामायण द्विवेदी, मन्नू लाल साहू, अनुसूचित जाति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्वय इंद्रभान पाटिल, अश्वनी टंडन, भारतीय जनता युवा मोर्चा अहिवारा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता वर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रेम लाल साहू, सोमकांत वर्मा, रज्जू मढ़रिया, छबीलाल बंजारे, प्रेम साहू, युवा मोर्चा महामंत्री नागेश साहू उपाध्यक्ष डागेंद साहू, शैलेंद्र अग्रवाल, कोमल वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी हरिंदर सिंह, रोशन साहू, गेंद लाल साहू, विक्की वर्मा, हेमंत साहू, योगेश्वर साहू, जीतू साहू व अन्य भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *