रिलाइंस फाऊंडेशन के साथ शिक्षा का विकास *


उगते हुए सूर्य की तरह उभरते हुए नवयुवक कृषक की कहानी आप को बताने जा रहे है जो की बालोद जिला के गुण्डरदेही तहसील के ग्राम मासूल की है धर्मेंद्र कुमार जी है उनके पिता जी को शारीरिक रूप से पीड़ा होने के कारण वह पिछले 3 वर्षो से खेती कर रहा था लेकिन आमदनी उन्हें नही दिख पा रही थी उसी बीच उनके गांव मासूल में15.06.21 बीज उपचार का कार्यक्रम रिलायंस फाउन्डेशन द्वारा चलाया जा रहा था उसमे उन्होंने भाग लिया और बीज उपचार की पुरी जानकारी प्राप्त किया साथ को बीज के कमजोर होने से अधिक किट हो जाते है ये बताए साथ ही सभी रोग एवम कृषि करने की तरीके कृषि विभाग से पंकज दिलीवार सर से जानकारी ली वह पारपरिक कृषि से आधुनिक कृषि की ओर अग्रसर हुए और टोल फ्री नंबर 18004198800 पर कॉल कर जानकारी लिए उनके पास 2 एकड़ की जमीन उसमे पहले पारंपरिक कृषि कर रहा था उन्हे 25 कुंटल ही प्राप्त हुआ करता था जानकारी के अभाव में
फिर रिलाइंस फाऊंडेशन में लगातार कॉल करके जानकारी लेते रहे 2 एकड़ में उन्होंने 38 कुंटल उत्पादन प्राप्त लिए जो 19 रुपया किलो के हिसाब से 72200 रू का हुआ जिसमे खर्च काट कर 43400 की शुद्ध आय प्राप्त हुआ उनकी उपज में वृद्धि होने से वह व्यक्ति 2 एकड़ रेगहा लेकर कृषि करना प्रारंभ किया और सफल कृषक का प्रमाण दिया साथ ही अपने बुजुर्ग माता पिता की अच्छे से देखभाल की और अपने छोटे भाई को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए एडमिशन कराया वह पैसों के अभाव में 12 वी तक ही पढ़ा तो वह अपने छोटे भाई को अच्छे से पढ़ना चाहते थे जो की उनका सपना पूरा हुआ और रिलायंस फाउन्डेशन , कृषि विभाग को धन्यवाद देते हुए वह आगे इस प्रकार जानकारी लेता रहूंगा कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *