होली मिलन समारोह पेंशनर समाज द्वारा मनाया गया

छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज तहसील शाखा गोबरा नवापारा में आठवें स्थापना दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन पेंशनर्स भवन खोली पारा नवापारा में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनराज मध्यानी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा, अध्यक्षता चेतन भारती प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पेंशनर्स समाज, अति विशिष्ट अतिथि शिवप्रसाद सोनी , उपाध्यक्ष टी. आर. महमल्ला जिला अध्यक्ष पेंशनर्स समाज बालोद, विशिष्ट अतिथि बैसाखू राम साहू अध्यक्ष पेंशनर्स समाज तहसील शाखा राजिम उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में श्री.देवांगन , संरक्षक भरत लाल साहू, सेवक राम तारक अध्यक्ष पेंशनर्स समाज तहसील शाखा गोबरा नवापारा, उपाध्यक्ष महेश साहनी, श्कलंजन साहू, हरि राम साहू कोषाध्यक्ष पवन कुमार यदु सचिव संत लाल साहू वरिष्ट सदस्य पुनारद राम साहू एवं राजिम से मनीराम साहू, रोमन लाल साहू प्रवक्ता तथापेंशनर्स समाज तहसील शाखा गोबरा नवापारा के सभी पेंशनर्स साथियों का उपस्थिति सराहनीय रहा।
मुख्य अतिथि ने पेंशनर्स समाज के मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।
स्व, श्री वर्मा के स्मृति में उनके सुपुत्र के द्वारा सभी पेंशनर्स साथियों के लिए भोजन ब्यवस्था किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *