उतई(न्यूज24कैरेट/सतीश पारख)..इन दिनों दुर्ग जिले में सड़कों का काम बड़ी तेज गति से चल रहा है।वर्षों सड़कों के जीर्णोद्धार व मरम्मत की मांग दुर्ग जिले में होती रही किंतु काम की स्थिति ढाक के तीन पात की तरह ही रही है ।
किंतु जैसे ही प्रदेश में सरकार बदली और यूं कहा जाय की सरकार में सबसे ज्यादा दबदबा दुर्ग जिले के हाथों में जैसे ही आया मानो वर्षों वर्षों पुरानी मुरादें पूरी होने का समय आ गया ।आज जिले से मुख्यमंत्री, गृह लोक निर्माण मंत्री ,कृषि मंत्री ,पीएचई मंत्री जैसे बड़े विभाग दुर्ग जिले के पास है इसके कारण ही कार्य तीव्रता से चल रहा है ।जिसके लिए जनता सरकार व मंत्रियों के प्रति आभारी है।
किंतु यह क्या सड़क निर्माण में पूरे जिले में हो रहे विद्युत पोलो की सिफ्टिग में विद्युत कार्य ठेकेदार की लापरवाही कहें या कर्मचारियों की 11 केवी लाइन हो या 440 वोट ,खतरों के खिलाड़ी की तरह बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए इस भीषण गर्मी में पोल पर चढ़कर काम कर रहे हैं।जो दुखद है । नजर हटी दुर्घटना घटी की तरह जान जोखिम में डाल खतरों को न्यौता देते इन कर्मचारियों को सेफ्टी बेल्ट लगाकर कार्य करने में विभाग व ठेकेदार रुचि दिखाए।
सेफ्टी बेल्ट लगाए बिना जान जोखिम में डाल कर्मचारी कर रहे काम,,,,सड़क चौड़ीकरण, बिजली पोल सिफ्टिंग में खतरों को न्यौता
