पाटन—ग्राम पंचायत चंगोरी में नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछना चालु हो गया जिसका भूमिपूजन ग्राम पंचायत चंगोरी के सरपंच व उपसरपंच के हाथो किया गया। इस योजना के तहत गांव के हर घरों में नल का कनेक्शन फिट करके दिया जायेगा।इसके लिए ग्राम के अंदर एक टंकी का निर्माण किया जाएगा। फिर वहा से सभी घरों में पानी प्रवाहित किया जायेगा। इसके बाद से हर घरों में पानी की समस्या का भी समाधान हो जायेगा। और घरों में पानी की किल्लत नहीं होगा।इस दरमियान ग्राम की सरपंच श्रीमती यामिनी वर्मा, उपसरपंच अनुज वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, सुमित्रा वर्मा, और अन्य ग्रामीणजन व पंचगण भी मौजूद थे
चंगोरी में नल जल योजना में पाइपलाइन बिछना होगा चालु
