रक्तदान त्यौहार में 82 रक्तवीरों ने किया रक्तदान छोटे से गांव में पहली बार हुआ इतना विशाल रक्तदान शिविर जिला हॉस्पिटल ब्लड बैंक एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक रायपुर को संयुक्त रूप से किया गया रक्तदान लगभग 50 लोगो ने पहली बार किया रक्तदान ग्रामीण युवा ब्लड डोनर ग्रुप द्वारा मनाया गया रक्तदान त्योहार रक्तदान त्यौहार में महिलाओं ने भी किया रक्तदान

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद जिला मुख्यालय गरियाबंद के ग्रामीण क्षेत्र के समाजसेवी युवाओं द्वारा 22 मार्च दिन मंगलवार को रक्तदान त्यौहार मनाया गया जिसमें आसपास के ग्रामों के समाजसेवी व जागरूक युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
82 रक्तवीरों ने अपना रक्तदान कर ग्रामीण लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस रक्तदान के माध्यम से गरियाबंद, रायपुर एवं छत्तीसगढ़ में कहीं भी हमारे परिचित व संपर्क के लोग जिसे ब्लड की जरूरत होगा उसे समय पर खून दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

गरियाबंद के ग्रामीण युवाओं द्वारा रक्तदान त्यौहार कर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है इसका असर रक्तदान त्यौहार में देखा गया जिसमें लगभग 50 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ब्लड डोनेट करने के लिए डरते व हिचकिचाते है जिसको गरियाबंद ग्रामीण समाज सेवी युवाओं द्वारा संदेश देने का प्रयास किया गया
पहली बार ब्लड डोनेट करने वाले युवक रूपेंद्र चंद्राकार, सुखनलाल निषाद, रेखराज देवांगन, प्रभात ध्रुव ने बताया कि हम पहली बार रक्तदान किये मन मे थोड़ा घबराहट था लेकिन ब्लड डोनेट करने के बाद हमें अच्छा लगा और जब भी किसी को ब्लड की जरूरत पड़े तो हम जरूर ब्लड डोनेट करेंगे।
ग्रामीण समाजसेवी युवाओं द्वारा किया गया इस पहल का ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत चर्चा व तारीफ हो रहा है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका विकास पारख, योगेंद्र चंद्राकर,भीम निषाद, मनीष ध्रुव, अंकित भंडारी, दौलत मंडावी, भूपेंद्र ध्रुव,छत्रपाल ध्रुव, मीत कुमार विश्वकर्मा,दिनेश ध्रुव, रूपेंद्र चंद्राकर, झनक सिन्हा, दुर्गेश यादव एवं चितेश निषाद का रहा है।
रक्तदान शिविर में इन रक्त वीरों ने किया रक्तदान:-
दिनेश ध्रुव, परमेश्वर निषाद, अरुण ध्रुव, आकाश ध्रुव, लोमश यादव, पूनम ध्रुव, रैनसिंग यादव, कमलनारायण ध्रुव, क्षत्रपाल कुंजाम, प्रहलाद ठाकुर, रूपेन्द्र चन्द्राकर, गोपी कोसे, मोती राम दिवान, युगल साहू, विंरेंद्र सेन, डेलेंद्र भारद्वाज, कोपेश्वर गजेंद्र, चन्द्रहास देवदास, रूपनारायण पटेल, राज विश्वकर्मा, इतवारी ध्रुव, प्रेमसागर साहू, अजय ध्रुव, डायमंड मरकाम, मिथलेश निषाद, झनक राम सिन्हा, भूपेंद्र सेन, रूपसिंग ध्रुव, होरी लाल निषाद, अजय ध्रुव, ठाकुर राम निषाद, संजय यादव, हरीश साहू, सतीश यादव, दुलेश ध्रुव, मनोज निषाद, पुष्पेंद्र सिन्हा, धनंजय पटेल, मनीष ध्रुव, भूपेंद्र ध्रुव, घनश्याम निषाद, कैलाश निषाद, योगेन्द्र चंद्राकार, रूमन देवांगन, प्रताप ध्रुव, टकेश्वर निषाद, चंद्रपाल कुंजाम, घनश्याम ध्रुव, जितेन्द्र ध्रुव, मुकेश चंद्राकर, नेमीचंद कोसे, खुलेंद्र यादव, दानेश्वर मंडावी, चितेश निषाद, राजू देवांगन, त्रिलोक विश्वकर्मा, भैरव नाथ ठाकुर, अवतार सिंह पटेल, सोहन निषाद, योगेन्द्र यादव, खिलेश्वर निषाद, योगेश्वरी ध्रुव, देवनारायण साहू, दौलत मंडावी, रिपेन वखारिया, कमलनारायण निषाद, खिलेश्वर यादव, आविश दास मानिकपुरी, डीगेस ध्रुव, मनोज ध्रुव, भीम निषाद, नेतराम निषाद, रमाकांत निषाद, जितेन्द्र साहू, सुखन लाल निषाद, टिकेश्वर पटेल, लक्ष्मण ध्रुव, प्रभात ध्रुव, रमेश ध्रुव, भूपेन्द्र सिन्हा, चंद्रशेखर ध्रुव, हिमांशु कुंजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *