भगवान श्रीराम जी के चरित्र को जीवन में आत्मसात करें- हर्ष साहू …चार दिवसीय जनपद स्तरीय रामायण प्रतियोगिता


उतई। चार दिवसीय जनपद स्तरीय रामायण प्रतियोगिता श्री राम चरित्र मानस गान का आयोजन ग्राम मंचादुर में जारी है ! है! जिसमें आयोजन के दूसरे दिन दुर्ग ब्लॉक के 18 मंडलीयो की शानदार प्रस्तुति दी गई।
इन मंडली की रही प्रस्तुति
जिसमें द्वितीय दिवस में प्रथम पुष्प मंडली के रूप में जय महामाया महिला मानस मंडली खोपली, श्री समर्पण ज्ञान गंगा मानस मंडली रिसमा,जय भारत मानस मंडली भोथली,कौशल्या महिला मानस मंडली निकुम,श्री साईं मानस मंडली अंडा, सुराता मानस मंडली घुघसीडीह, गुरुकृपा मानस मंडली आमटी,राम रुचि मानस मंडली अंजोरा ,प्रेम मानस मंडली ढाबा, जय शीतला मानस मंडली महमरा,हरिओम मानस मंडली डांडेसरा ,रघुपति पिशाचु भक्ति मानस मंडली नगपुरा, जय बजरंग मानस मंडली भेड़सर,शिव मानस मंडली मालूद बेलौदी,अखंड मानस मंडली कोटनी, संगम मानस मंडली मोहलाई,श्रीराम मानस मंडली खपरी,नवतुलसी अंजलि महिला मानस मंडली कुटेला भाटा
इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सामजसेवी हर्ष साहू ने अपने उदबोधन में कहा भगवान राम का जीवन चरित्र सर्वथा अनुकरणीय हैं। हम सबके मन मंदिर में श्रीराम बसे हैं। भगवान राम चंद्र के जीवन चरित्र के माध्यम से लोक और समाज मे यह प्रदान की इस जीवन में कई कष्टो को सहन करते हुए कभी भी निराश व हताश नहीं होना है। भगवान श्रीराम जी के चरित्र को जीवन में आत्मसात करें।
इस मौके पर समाज सेवी हर्ष साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी,जनपद सदस्य रूपेश देशमुख, मनीष चन्द्राकर, लेखन साहू,सरपँच दिलीप साहू,उपसरपंच गजेंद्र साहू,पूर्णिमा साहू सहित आसपास के सरपंच गण व दर्शक दीर्घा के रूप में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।निर्णायक के रूप में खुमान सिंह यादव,चोवा राम साहू,सन्तोष निषाद व मंच संचालन खिलेन्द्र कुमार यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *