यशवंत को उत्कृष्ट पत्रकार का पुरस्कार, समाज के लिए गर्व की बात- शंकर वराठे


दुर्ग। कल छत्तीसगढ़ विधानसभा में अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने उत्कृष्ट पुरस्कारो की घोषणा कि जिसमें क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज भिलाई छत्तीसगढ़ के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष यशवंत धोटे को उत्कृष्ट पत्रकार पुरस्कार प्रिंट से नवाजा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में निवासरत कुनबी समाज के सदस्यों ने प्रिंट मीडिया में यशवंत को उत्कृष्ट पत्रकार पुरस्कार प्राप्त होने पर बधाई दी। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज के अध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि कल छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट पुरस्कार की घोषणा कि खबर सुनीं जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सदन में उत्कृष्ट पुरस्कारों की घोषणा की। डॉ महंत ने सत्ता पक्ष के विधायक संतराम नेताम को उत्कृष्ट विधायक सत्ता पक्ष, विपक्ष के विधायक अजय चंद्राकर को उत्कृष्ट विधायक विपक्ष के नामों की घोषणा के साथ प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में यशवंत धोटे को उत्कृष्ट पत्रकार प्रिंट मीडिया, जुल्फिकार अली को उत्कृष्ट पत्रकार इलेक्ट्रॉनिक हिंदी खबरें एवं शशिकांत वर्मा को उत्कृष्ट कैमरा मैन का पुरस्कार दिया गया। अध्यक्ष शंकर वराठे ने कहा कि यशवंत धोटे को उत्कृष्ट पत्रकार पुरस्कार मिलने से समाज गौरवांवित है, और गर्व महसूस करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *