पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के निर्देशानुसार मंगलवार को अरसनारा परिक्षेत्र के कार्यकारिणी का प्रथम बैठक निर्वाचन पश्चात ग्राम सेलूद के कर्मा सदन में आयोजित हुआ। जिसमे भक्त माता कर्मा की आरती कर बैठक प्रारम्भ किया गया। बैठक प्रभारी खेमलाल साहू महासचिव तहसील साहू संघ पाटन व श्रीमती विमला साहू सहप्रभारी की उपस्थिति में बैठक आहूत किया गया। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर साहू द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं बैठक की विषय तहसील स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह एवं माँ कर्मा महोत्सव 16 एवं 17 अप्रेल को ग्राम तेलीगुंडरा में आयोजित है, जिसे सफल बनाने हेतु प्रत्येक इकाई में बैठक करने स्थानीय अध्यक्षों कहा गया। खेमलाल साहू महासचिव व बैठक प्रभारी द्वारा 20वाँ वर्ष का आदर्श विवाह एवं सामाजिक सम्मेलन में प्रत्येक परिवार की उपस्थिति अधिक से अधिक संख्या में हो एवं पापमोचनी एकादशी 28 मार्च को भक्त माता कर्मा की 1006 वीं जयंती पर प्रत्येक इकाई में भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर प्रत्येक घरों में शायं को पांच दीपक अवश्य जलावें। 24 मार्च को तहसील व पांचों परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित व मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण तहसील साहू सदन पाटन में आयोजित है । कोरोना काल मे ऐतिहासिक कार्य कृष्ण कर्मा मंदिर का निर्माण प्रत्येक परिवार के सहयोग से हुआ है जिसका 06 मई को कृष्ण कर्मा मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा व ओपन हाल का लोकार्पण भी होना है। बैठक को चैन सिंह साहू, विमला साहू, अमृत साहू, डेहरलाल साहू,कृष्ण कुमार साहू, महेंद्र साहू ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन सचिव किशन हिरवानी ने किया। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष कौशल बनपेला ने किया। इस मौके पर सभी इकाई के अध्यक्षों ने अपने विचार रखे।
परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की त्रिवार्षिक आम चुनाव 5 जनवरी को ग्राम पतोरा में सम्पन्न हुआ था। जिसमे हरिशंकर साहू दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए एवं कौशल बनपेला व श्रीमती उषा साहू उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। मंगलवार को परिक्षेत्रीय बैठक में अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने अपने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए संरक्षक खेमलाल साहू, किशन हिरवानी को सचिव, शशिभूषण साहू को कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी बलराम साहू, तहसील प्रतिनिधि लालजी साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक सोहन साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका केंवरा साहू, प्रचार सचिव विनोद साहू,प्रचार सचिव महिला ओमिन साहू, सहसचिव हेमलता साहू,संगठन सचिव नरेश साहू, संगठन सचिव महिला ललिता साहू को मनोनीत किया गया।

होली मिलन समारोह में जमकर उड़ाए रंग गुलाल
रंगमंचमी के अवसर पर परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया था। समाज के सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों की पर्व होली की बधाई दी। इस दौरान महिलाओं ने जमकर रंग गुलाल उड़ाए।
मौके पर प्रमुख रूप से नंद साहू,घासीराम साहू ,मुक्तु साहू,रघुनंदन साहू,प्रताप साहू,दिनेश साहू , दयानंद साहू,भोला राम साहू , सालिक साहू, अर्जून साहू ,तोरण साहू, लोकेश साहू, संतोष साहू, पुनाराम साहू, मंगलेश साहू ,दानीराम साहू, ओमप्रकाश साहू, अनिल साहू, बाबूलाल साहू,गोपेश साहू रेखराम साहू, श्रीमती अंजिता साहू सरपंच पतोरा, श्रीमती खेमीन साहू, सरपंच सेलूद, देवेंद्र साहू, लोकेश्वर साहू,सुलेन साहू,दीनू राम साहू,रामलाल साहू,शैल साहू,टामन साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
