पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम घुघुवा(क) में 09 अप्रेल से 16 अप्रेल तक नव दिवसीय नवकुंडीय श्री मनमानस महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन मंगलमूर्ति मारुति यज्ञ सेवा सत्संग समिति एवं ग्रामवासी ग्राम घुघुवा(क) के सहयोग से चौथे वर्ष भी किया जा रहा है। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण आयोजन स्थगित किया गया था। आयोजन समिति के अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने बतलाया कि आयोजन की तैयारी के लिये मंगलमूर्ति यज्ञ सेवा सत्संग समिति की बैठक किया गया था। मानस यज्ञ में दुर्ग जिले सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से भी श्रद्धालुगण शामिल होने आते है।
09 अप्रेल को प्रायश्चित पूजन, जल यात्रा मंडप प्रवेश, 10 अप्रेल को वेदी पूजन अग्नि स्थापना,11 से 15 अप्रेल तक प्रधान आहुति, 16 अप्रेल को सुबह 9 बजे पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन होगा। साथ ही दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा के प्रवक्ता महेश नारायण शास्त्री होंगे।
09 अप्रेल से 11 अप्रेल तक रात्रि 8 बजे से दुष्यंत शर्मा का पंडवानी,12 एवं 13 अप्रेल को संतराम शरण द्वारा हरिकीर्तन, 14 अप्रेल को राजहंस मानस परिवार अम्बागढ़ चौकी द्वारा मानस प्रवचन,15 अप्रेल को शोर शंदेश मानस परिवार खैरझीठी द्वारा मानस गान, 16 अप्रेल को संगी परिवार सत्संग रामधुनी गोजी राजिम द्वारा रामधुनी की प्रस्तुती होगी।
बैठक में प्रमुख रूप से आचार्य पवन कुमार द्विवेदी, अध्यक्ष अवधेश पाण्डे, गंगा राम साहू,देवकुमार साहू, योगी राम साहू, लोकेश्वर कुमार साहू, ठकेन्द धनकर, रमेश यादव, अरूण शर्मा, धनश्याम ठाकुर, रामदेव साहू, नरेश निषाद सहित अन्य उपस्थित थे।
घुघुवा में नव दिवसीय नवकुंडीय श्री मनमानस महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 9 अप्रेल से 16 तक
