दुर्ग ग्रामीण (न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता एस के तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम पुरई में 21 से 27 मार्च तक किया जा रहा है। शिविर के अंतर्गत छात्र छात्राओं द्वारा गाँव में कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण कराने के लिए जागरूकता रैला निकाली गई ।विद्यार्थियों द्वारा श्रम दान साफ सफाई कर ग्राम की तथा वहाँ वृक्षारोषण किया जाएगा । शिविर के अंतर्गत मानव स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक ग्रामवासियों को बटेर पालन की जानकारी ही दी जाएगी । बटेर के चूजे उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र छात्राओं द्वारा पशु स्वास्थ शिविर के के माध्यम से पशुओं का इलाज किया जाएगा। इन शिविर के माध्यम विद्यार्थी अपने सामाजिक दायित्वों को समझने का प्रयास प्रयास करेगे। शिविर के आयोजन में ग्राम की संरपंच बश्रीमती उमा रिगरी का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर श.से.यो अधिकारी डा. एक ओ क्लीम तथा डा. रैना दोनेरिया सहित कालेज की छात्र छात्राये उपस्थित थे।
पुरई में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ
