पाटन—छत्तीसगढ़ दशनामा गोस्वामी समाज का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 26 एवं 27 मार्च को गोस्वामी भवन भाटापारा तरीघाट में आयोजित किया गया है कार्यक्रम के मुख्यातिथि समाज के पूर्व अध्यक्ष हिरागिरी गोस्वामी (रानीपरतेवा),तरीघाट पंचायत के उपसरपंच नन्दनी गोस्वामी होंगे अध्यक्षता गजानन्द गिरी गोस्वामी (गनियारी) करेंगे विशिष्ठ अतिथि के रुप मे घनश्याम बन (तरीघाट),राजेंद्र भारती(भिलाई3),गणेश भारती(पूर्व सरपंच) एवँ रामेश्वर गिरी(रीवागहन) उपस्थित होंगें प्रथम दिवस विवाह योग्य युवक, युवतियों के परिचय होगा दूसरे दिवस समाज के वार्षिक आय व्यय की जानकारी के बाद सामाजिक प्रकरण पर चर्चा की जावेगी उक्त जानकारी समाज के लेमन भारती अटारी ने दी
