कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान उतई में प्रारंभ

उतई(न्यूज24कैरेट/सतीश पारख)प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में बनाए जा रहे डिजिटल कांग्रेस सदस्य के तहत नगर पंचायत उतई में आज बैठक आहूत कर100 सदस्य बनाए गए ।तथा नगर में1000 सदस्य बनाने का लक्षय रखा गया है।लक्ष्य पूर्ण करने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।इस दौरान दुर्ग ग्रामीण के डिजिटल सदस्यता प्रभारी दिवाकर गायकवाड ,रीवेंद्र यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार सेन नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेद्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा ,पार्षद तोषण साहू, प्रहलाद वर्मा ,वीरेंद्र गोस्वामी, सुरता सिंह ,एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू ,पार्टी के कार्यकर्ता मुकेश साहू ,धनंजय नेताम, अजय वर्मा ,आसीफ सिद्दीकी ,संजय गोस्वामी ,विष्णु देशलहरे ,एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *