विक्रम शाह@कुम्हारी । निकटवर्ती ग्राम कपसदा में सतनामी समाज द्वारा स्थापित जैतखाम को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षति पहुंचाने की घटना सामने आई है । सतनामी समाज के लोगों में इस घटना को लेकर खासा आक्रोश व्याप्त है । थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कपसदा में होली के दिन 18 मार्च को कुछ लोगों द्वारा मोहल्ले में स्थित जैतखाम को क्षति पहुंचाई गई जिससे गांव के सतनामी समाज के लोग आक्रोशित हो गए और भारी संख्या में आकर 21 मार्च सोमवार को इसकी शिकायत कुम्हारी थाने में दर्ज कराते हुए दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की है। सतनामी समाज द्वारा कुछ लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

” सतनामी समाज के लोगों ने घटना की जानकारी दी है । रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है दोषियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
- उत्तर वर्मा (थाना प्रभारी कुम्हारी)

