पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश साहू द्वारा कार्यकारणी की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में 16 एवं 17 अप्रैल को तेलीगुंडरा में आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव, सामाजिक सम्मलेन एवं सामुहिक आदर्श विवाह की तैयारी के सम्बंध में चर्चा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष नंदलाल साहु ने कहा कि समाज मे पद धारण करने वालों का सामाजिक दायित्व बढ़ जाता है। समाज की निरंतर विकास के लिये नकारात्मक सोच को बाहर निकाल कर सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करें।
24 अप्रेल को होगा शपथ ग्रहण समारोह
तहसील साहू संघ पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश साहू द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा जिसके बाद निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियो शपथ ग्रहण समारोह 24 अप्रेल को पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, दीपक ताराचंद साहू, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

06 मई को कृष्ण-कर्मा मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा
साहू सदन पाटन में निर्मित कृष्ण-कर्मा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं ओपन हाल का लोकार्पण समारोह का आयोजन 06 मई को रखा गया है। ओपन हाल के लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश साहू, अश्वनी साहू,खेमलाल साहू,लालेश्वर साहू, धनराज साहू,गंगादीन साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, किशन हिरवानी,डॉ गुलाब साहू, किशोर साहू,डॉ सुरेश साहू, सरिता साहू, कमलेश्वरी साहू,हरिशंकर साहू, टेस राम साहू,गोपेश साहू,डुलेश्वर साहू, भूमिका गंजीर,चांदनी साहू,उषा साहू,बलराम साहू,लोकेश साहू,रविशंकर साहू, कल्याण साहू,भूमिका गंजीर,कौशल बनपेला, देवेंद्र साहू,त्रिवेणी साहू, अगेश्वर साहू,ज्योति प्रकाश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
