विक्रम शाह@कुम्हारी । गुरुवार की सुबह करीब 08:30 बजे जी ई रोड के समीप स्थित कॉन्टिनेंटल स्टील कार्पोरेशन जो कुछ दिनों से बंद पड़ा है। शेड निर्माण का कार्य चल रहा था, कार्य के दौरान गैस कटिंग की चिंगारी से फर्नेस आयल के टैंक में आग लग गई । किंतु कंपनी के अग्नि शमन यंत्र की मदद से कर्मचारियों ने तत्परता पूर्वक इस स्थिति पर काबू पा लिया । फायर ब्रिगेड बुलवाया गया लेकिन उसकी आवश्यकता नही पड़ी और धीरे धीरे स्वतः ही स्थिति सामान्य हो गई। ज्ञातव्य हो कि उक्त कंपनी पिछले कुछ समय से बंद पड़ी होने के कारण उसके कुछ हिस्सों की मरम्मत कराई जा रही है, इस आगजनी में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली ।
