गृह लोक निर्माण मंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को दी होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं

उतई ( न्यूज24कैरेट/सतीश पारख) प्रदेश के लोक निर्माण व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने होलिका दहन एवं होली के पावन अवसर पर अपने निर्वाचन क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण विधानसभा निवासियों सहित प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुखी व समृद्धिशाली जीवन की कामना की है। श्री साहू ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि होलिका की पवित्र अग्नि में आप सभी के सारे कष्ट और समस्याएं जल कर नष्ट हो जाएं। साथ ही उन्होंने होली की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारे भारतीय संस्कृती का प्रमुख पर्व है; जो लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व उमंग का संचार करता है। उमंग और उत्साह से परिपूर्ण यह रंगोत्सव आपके जीवन में खुशियों के नए रंग भरे और आप सभी जीवन में नित नई सफलता अर्जित करें, यही ईश्वर से मेरी कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *