विक्रम शाह @कुम्हारी । नगर विकास की परिकल्पनाओं को साकार रूप देकर नगर की सुंदरता बढ़ी है इन्हीं स्थलों का लोकार्पण करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन का दिनांक 19/03/ 2022 शनिवार को नगरागमन होगा। इस संबंध में विभिन्न लोकार्पण स्थलों की स्वच्छता एवं रखरखाव का निरीक्षण करने डॉक्टर नरेंद्र सर्वेश्वर भूरे जिलाधीश दुर्ग एवं एसपी दुर्ग बद्रीनारायण मीणा कुम्हारी आए उन्होंने वार्ड क्रमांक 15 में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट पार्क का निरीक्षण किया पश्चात वार्ड क्रमांक 14 में निर्मित आश्रय स्थल सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया एवं जानकारी लेते हुए यथोचित दिशा निर्देश देने के बाद वार्ड क्रमांक 13 स्थित फिकल स्लेज ट्रीटमेंट प्लांट (मल, कीचड़ उपचार संयंत्र) का निरीक्षण किया एवं अंत मे महामाया उद्यान का निरीक्षण कर उपस्थित पालिका अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
“जिलाधीश ने जिले वासियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की”
संक्षिप्त निरीक्षण दौरे के दौरान उन्होंने समस्त दुर्ग जिले के निवासियों को होली पर्व को आपसी सौहार्द्र पूर्वक मनाने पानी बहुमूल्य है इसका संरक्षण करते हुए हर्बल रंग गुलाल जो कि स्थानीय गौठनों में महिला समूहों द्वारा स्वच्छता पूर्ण निर्मित किया गया है का अधिकाधिक प्रयोग करने की अपील करते हुए हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कुम्हारी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीतेंद्र कुशवाहा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के. रवि कुमार, नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।
