भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने देशवासियों तथा प्रदेश वासियों को दी होली की शुभकामनाएं

रोशन अवस्थी@राजिम। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने देशवासियों तथा प्रदेश वासियों को होली त्योहार के पावन पर्व पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हमारा भारत देश पर्व और त्योहारों का देश है।इसमें होली रंगों का त्योहार के साथ साथ ऊंच- नीच ,जाती- पाती और छोटे बड़े के भेदभाव को भुला देती है।और एक रंग में रंगकर भाईचारे से जीवन जीने का संदेश देती है।जिस त्योहार का पौराणिक महत्ता भी है।जिसमे भक्त प्रह्लाद और बुआ(होलिका)के किस्से में बुराई पर अच्छाई की विजय भी सम्मिलित है।आइए हम सब होली त्योहार के रंग में रंगकर गिले शिकवे मिटाए और एक दूसरे का सहयोग कर इंसानियत का संदेश दे। धर्म हमे सकरात्मकता सोंच पैदा करती है और सकारात्मक सोच से ही हम सब विकास की ओर अग्रसर होंगे।
हम इस पर्व में अपने अंदर की बुराई, भड़ास ,नकारात्मकता को होली में जला दें और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाए।आप सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *