खैरागढ़ उपचुनाव के चलते पूरे जिले में धारा 144 लागू


डोंगरगांव (न्यूज 24कैरेट/देवेंद्र देवांगन)निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील किया गया है। जिसके अंतर्गत खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव 2022 की आचार संहिता लागू होते ही नगर में नगर पंचायत प्रशासन राजनैतिक दलों से जुडे़ कुल 38 बैनर-पोस्टर को उतरवाया। नगर के सड़कों के स्ट्रीट लाईट में लगे फ्लैक्स, नगर आगमन के प्रवेश द्वार में लगे फोटो, सहित वाल पेंटिंग की पोताई की साथ ही धनवंतरी मेडिकल में लगे मंत्रियों के फोटो को ढका, मुख्य मार्गों में रोड पर लगे अधिकांश नेताओं के होर्डिंग उतार दिये गये। अन्य मार्गों पर भी राजनैतिक प्रचार सामग्रियों को उतारने का काम जारी है।
सी.एम.ओ. श्री आर.बी तिवारी ने अपील की है, कि पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता के तहत 144 धारा प्रभावशील है, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने पर प्रशासन द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जावेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *