जिले में धारा 144 के चलते होली शांतिपूर्ण मनाने शांति समिति की बैठक में आमजन से अपील


डोंगरगांव (न्यूज24 कैरेट/देवेंद्र देवांगन) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डोंगरगांव के अध्यक्षता में होली पर्व पर पुलिस थाना डोंगरगांव में ली गई शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया जिसमें श्री राजेश साहू थाना प्रभारी, श्री बंसोड़ बी.एम.ओ. श्री ध्रुव तहसीलदार, एवं सी.एम.ओ. नगर पंचायत डोंगरगांव आर.बी.तिवारी एवं विभिन्न समितियों के पदाधिकारी पत्रकार बंधु उपस्थित थे।।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हेमंत पिस्दा ने बैठक में समिति के सदस्यों को जिले में प्रभावशील आदर्श आचार संहिता धारा 144 की जानकारी दी गई, उन्होने नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखे जाने की अपील करते हुए मिल जुलकर होली का त्यौहार मनाने की अपील की गई है। बैठक में जानकारी दी गई है कि कोई भी व्यक्ति या समिति के लोग पूर्व अनुमति के बिना डी.जे का उपयोग नही करेंगे और नही अधिक आवाज में ध्वनि यंत्रों का उपयोग करेंगे। जिले में धारा 144 प्रभावशील होने के कारण नियत संख्या से अधिक व्यक्ति एक साथ इक्कट्ठा नही होंगे। बैठक में टी.आई. साहू जी ने जानकारी दी की शराब कोचियों व अपराधिक प्रवृत्तिक के लोगो की धर पकड़ की जा रही है। शांति व्यवस्था बनाये जाने हेतु प्रशासन द्वारा 17 मार्च को नगर में फ्लैग मार्च किया जावेंगा। जिसमें पुलिस से जवान सहित उच्च अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में पत्रकार बंधुओं द्वारा नगर में शांति पूर्वक होली का त्यौहार मनाये जाने की अपील करते हुए अपने सुझाव रखते हुए नगर के भीतरी भागों में फ्लैग कार्य किये जाने का आग्रह किया गया ।
अंत मे सभी का धन्यवाद करते हुए हितेश पिस्दा अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार धु्रव, सी.एम.ओ आर.बी.तिवारी, टी.आई. राजेश साहू, बी.एम.ओ. बंसोड़, ने नगर वासियों को होली की बधाई देते हुए शांति पूर्वक त्यौहार मनाये जाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *