(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)..देश के पांच राज्यों में संपन्न हुवे विधानसभा चुनावों को लेकर पूरे देश में गहमागहमी देखने को मिली..सभी ने अपनी अपनी जीत के दावे किए किंतु रिजल्ट ने सभी को चौंका दिया. पांच में से चार राज्यों उत्तरप्रदेश ,मनीपुर ,उत्तराखंड, गोवा , में भाजपा ने सरकार बनाकर भविष्य 2024 को लेकर लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया।उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री निवास पर आज अलग ही माहौल देखने को मिला जब भाजपा को टक्कर देकर प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उत्तरप्रदेश में उभरी समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव शिवपाल यादव अखिलेश यादव(पिता ,चचा, पुत्र) की यह तिकड़ी ने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी। राजनीति से ऊपर उठकर चुनाव के निपटते ही आपसी सामंजस्य स्थापित कर प्रदेश का विकास प्रदेश से माफियाओ की समाप्ति और समाज में शांति की बहाली ही सभी दलों के नेताओं का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।
